Please wait

अयन शील के घर में मिले 60 नगर पालिकाओं में नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज

ईडी सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। बुधवार को राज्य की आठ नगर पालिकाओं में सीबीआई और ईडी अधिकारियों ने मैराथन छापेमारी की थी।

08 Jun 2023

अयन शील के घर में मिले 60 नगर पालिकाओं में नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए हुगली के प्रमोटर और तृणमूल नेता अयन शील के घर से 60 नगर पालिकाओं में नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली नगर पालिकाओं में नियुक्ति के लिए की गई है।

ईडी सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। बुधवार को राज्य की आठ नगर पालिकाओं में सीबीआई और ईडी अधिकारियों ने मैराथन छापेमारी की थी।

दक्षिण दमदम नगर पालिका में रात नौ बजे तक तलाशी अभियान चला था। खबर है कि एक बार फिर नगर पालिका में जांच-पड़ताल के लिए केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी जा सकते हैं। ईडी के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अयन शील के घर से राज्य की 60 नगर पालिकाओं में नियुक्ति से संबंधित 400 ओएमआर शीट बरामद किए गए हैं। उसने अपने ऑफिस के ड्रावर में इन्हें छुपा कर रखा था। इसी के आधार पर बुधवार को मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News