Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीईएससी के सामने 22 जुलाई को प्रदर्शन करेगी भाजपा, अनुमति के लिए पहुंची हाई कोर्ट

भाजपा नेता तमोघ्नो घोष ने अपनी याचिका में कहा है कि हाल ही में इस कंपनी ने टैरिफ में अत्यधिक वृद्धि की है, जिसके कारण यह प्रदर्शन जनहित में है। कंपनी का कोलकाता में बिजली वितरण में एकाधिकार है लेकिन पुलिस इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर रही है।

18 Jul 2024

सीईएससी के सामने 22 जुलाई को प्रदर्शन करेगी भाजपा, अनुमति के लिए पहुंची हाई कोर्ट

कोलकाता। महानगर कोलकाता का दिल कहे जाने वाले धर्मतल्ला इलाका स्थित सीईएससी ऑफिस के सामने 22 जुलाई को विरोध प्रदर्शन की पुलिस से अनुमति न मिलने पर भाजपा ने गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। पार्टी ने निजी बिजली उत्पादन और वितरण कंपनी, सीईएससी लिमिटेड के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है। जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की एकल न्यायाधीश पीठ ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।

भाजपा नेता तमोघ्नो घोष ने अपनी याचिका में कहा है कि हाल ही में इस कंपनी ने टैरिफ में अत्यधिक वृद्धि की है, जिसके कारण यह प्रदर्शन जनहित में है। कंपनी का कोलकाता में बिजली वितरण में एकाधिकार है लेकिन पुलिस इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर रही है। भाजपा की योजना के अनुसार, 22 जुलाई को भाजपा समर्थक विभिन्न हिस्सों से जुलूस निकाल कर निजी बिजली कंपनी के कार्यालय के सामने इकट्ठा होंगे।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने 14 जुलाई को राज्य में चुनाव बाद की हिंसा के खिलाफ राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए इस विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसके बाद राज्य भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि तुरंत ही कोलकाता पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई थी। हालांकि, राज्य भाजपा नेताओं का आरोप है कि शहर की पुलिस आवेदन पर अनुमति देने में देरी कर रही है।

भाजपा का प्रस्तावित प्रदर्शन कार्यक्रम तृणमूल कांग्रेस के वार्षिक शहीद दिवस कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद है। तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को कोलकाता में 13 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहीद दिवस मनाती है। ये लोग 21 जुलाई 1993 को पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस द्वारा ममता बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान मारे गए थे। भाजपा भी उसी दिन लोकतंत्र हत्या दिवस मनाएगी और राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News