Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल की सड़कों पर अब कम होगी टोटो की दौड़, दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए पहल

पश्चिम बंगाल की सड़कों पर बेलगाम तरीके से चलने वाले टोटो के कारण हो रही दुर्घटनाएं लगातार चिंता का सबब बनती जा रही हैं

07 Aug 2024

बंगाल की सड़कों पर अब कम होगी टोटो की दौड़, दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए पहल

पश्चिम बंगाल की सड़कों पर बेलगाम तरीके से चलने वाले टोटो के कारण हो रही दुर्घटनाएं लगातार चिंता का सबब बनती जा रही हैं। इसलिए अब राज्य परिवहन विभाग इन पर लगाम लगाने की तैयारी में है। बुधवार को विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार टोटो वाहनों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने की योजना बना रही है। इसके लिए परिवहन विभाग को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती से राज्य में टोटो वाहनों की असामान्य वृद्धि पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि टोटो वाहनों को नियंत्रण में लाने के लिए एक विशेष गाइडलाइन तैयार की जानी चाहिए, लेकिन इससे किसी की रोजगार स्थिति पर असर नहीं पड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस तीन पहिया वाहन को एक अनुशासन में लाने का प्रस्ताव दिया है। दरअसल बिना किसी पंजीकरण और ट्रैफिक कानून की बाध्यता के टोटो वाहनों की बढ़ती संख्या प्रशासन के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।

सड़कों पर टोटो वाहनों की अधिकता से केवल यातायात जाम ही नहीं बढ़ रहा है, बल्कि दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पहले से ही राज्य और राष्ट्रीय सड़कों पर टोटो वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन इससे पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पाया है। आम लोगों की शिकायत है कि कई स्थानों पर यात्रियों की तुलना में टोटो वाहनों की संख्या अधिक है। इन वाहनों के पास न तो परमिट है, न पंजीकरण और न ही टैक्स। इससे सरकार को कोई आय नहीं होती है, जबकि दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। अब परिवहन विभाग इस तीन पहिया वाहन को नियंत्रण में लाने के लिए एक विशेष गाइडलाइन तैयार करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल की सड़कों पर अब कम होगी टोटो की दौड़
पश्चिम बंगाल की सड़कों पर बेलगाम तरीके से चलने वाले टोटो के कारण हो रही दुर्घटनाएं लगातार चिंता का सबब बनती जा रही हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News