Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारी मात्रा में मादक सिरप के साथ एसटीएफ ने पांच लोगों को दबोचा, दो ट्रक और बुलेट भी बरामद

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात बारानगर थाना क्षेत्र के प्रगति मैदान के सामने पुख्ता सूचना के आधार पर दोनों ट्रकों और बुलेट पर सवार लोगों को रोका गया।

21 May 2023

भारी मात्रा में मादक सिरप के साथ एसटीएफ ने पांच लोगों को दबोचा, दो ट्रक और बुलेट भी बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भारी मात्रा में मादक सिरप फैंसीडिल के साथ पांच तस्करों को धर दबोचा है। इसके साथ ही एक 10 चक्का ट्रक, एक छह चक्का ट्रक एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल और 85 हजार रुपये नगदी भी बरामद किया गया। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने रविवार दोपहर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात बारानगर थाना क्षेत्र के प्रगति मैदान के सामने पुख्ता सूचना के आधार पर दोनों ट्रकों और बुलेट पर सवार लोगों को रोका गया।

तलाशी लेने पर उसमें से छह हजार फैंसीडिल बरामद हुए। इसमें से 10 चक्का ट्रक उत्तर प्रदेश नंबर का है जबकि छह चक्का ट्रक पश्चिम बंगाल के पते पर पंजीकृत है। एक बुलेट जो बरामद की गई है वह भी पश्चिम बंगाल की है। जिन पांच लोगों को पकड़ा गया है उनकी पहचान कोलकाता के काशीपुर निवासी संजय धर (40), उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले सुबोध कुमार (32), नदिया के कृष्णागंज के रहने वाले समरथ सरकार (33), नदिया के ही रहने वाले 20 साल के शुभोजीत विश्वास और काशीपुर के रहने वाले मनीष गोंड (24)के तौर पर हुई है।

इन सभी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनके पास फैंसीडिल कहां से आई और कहां ले जा रहे थे। प्रारंभिक तौर पर उन्होंने बताया है कि सीमा पार बांग्लादेश में इसकी तस्करी की फिराक में थे। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News