Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

डेंगू : ममता और मेयर के अजीबोगरीब बयान पर शुभेंदु ने ली चुटकी

इसके बाद ट्विटर पर शुभेंदु ने लिखा है, "डेंगू की स्थिति पर राज्य के शीर्ष अधिकारियों की टिप्पणियां चिंताजनक हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि वे ऐसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियाँ क्यों कर रहे हैं? मामले को हल्का करने के लिए या अपनी अक्षमता और नाकामी पर पर्दा डालने के लिए?

01 Aug 2023

डेंगू : ममता और मेयर के अजीबोगरीब बयान पर शुभेंदु ने ली चुटकी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बारिश की शुरुआत के साथ ही विकराल रूप लेते जा रहे डेंगू के संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मेयर फिरहाद हकीम के अजीबोगरीब बयान पर नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने चुटकी ली है। मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर डाली है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शब्दों को कोट किया गया है। एक जगह ममता कहती हैं कि डेंगू बांग्लादेश से आ रहा है तो दूसरी ओर वह कह रही हैं कि पंचायत में बोर्ड गठित नहीं होने की वजह से डेंगू बढ़ रहा है। ममता ने यह भी कहा है कि जिस तरह से राज्य में आम का उत्पादन किसी साल ज्यादा और किसी साल कम होता है उसी तरह से डेंगू भी किसी साल ज्यादा तो किसी साल कम होता रहता है। इसके अलावा कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा है कि आर्थिक वृद्धि और विकास की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू बढ़ा है। इसे लेकर उन्होंने एक पोस्टर भी ट्विटर पर डाला है जिसमें कंफ्यूज हुआ मच्छर पूछ रहा है कि क्या मैं बांग्लादेशी हूं?

इसके बाद ट्विटर पर शुभेंदु ने लिखा है, "डेंगू की स्थिति पर राज्य के शीर्ष अधिकारियों की टिप्पणियां चिंताजनक हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि वे ऐसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियाँ क्यों कर रहे हैं? मामले को हल्का करने के लिए या अपनी अक्षमता और नाकामी पर पर्दा डालने के लिए?

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उद्देश्य शायद बीएसएफ के कंधों पर दोष मढ़ना है कि वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर मच्छरों की घुसपैठ क्यों नहीं रोक पा रहे हैं!

वहीं पंचायत बोर्ड का गठन नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग कोई काम नहीं कर पा रहा है, यह आश्चर्य की बात है। क्या पंचायत नेता टेंडर बुलाकर सरकारी अस्पतालों में डेंगू टेस्ट किट की कमी को पूरा करेंगे?

ऐसा प्रतीत होता है कि मेयर भी अर्थशास्त्री बन गये हैं! सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण से उन्होंने समस्या ( डेंगू का संक्रमण) तो ढूंढ ली लेकिन समाधान नहीं ढूंढ सके!"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News