Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ईडी के हाथों गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक के अधिवक्ता संजय

अभिषेक बनर्जी के अधिवक्ता संजय बसु ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हाथों गिरफ्तारी के डर से कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका लगाई है।

14 Mar 2023

ईडी के हाथों गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक के अधिवक्ता संजय

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के अधिवक्ता संजय बसु ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हाथों गिरफ्तारी के डर से कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। उन्होंने गिरफ्तारी पर स्थगन लगाने की मांग करते हुए दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार करने की सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मंगलवार को कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। बुधवार को सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही ईडी ने संजय बसु को सॉल्टलेक के सीजीओ कंपलेक्स स्थित दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया है। गत एक मार्च को दिल्ली से आए ईडी अधिकारियों की टीम ने संजय बसु के घर छापेमारी की थी। मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन ई-नगेट्स के संबंध में उनके घर छापेमारी की गई थी।

दावा है कि आमिर खान नाम के जिस कारोबारी ने इस मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन को बनाया था उसका बिजनेस अकाउंट हैंडल करने से लेकर कानूनी सहायता प्रदान करने तक में संजय की भूमिका रही है। इसके अलावा थर्ड पार्टी ट्रांसफर के जरिए उनके खाते में रुपये का लेनदेन भी हुआ है जिसे लेकर ईडी उनसे पूछताछ करना चाहता है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News