Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

गजराज ग्रुप को कम कीमत पर संपत्ति उपलब्ध कराने में मंत्री की भूमिका, सब रजिस्ट्रार से होगी पूछताछ

दो दिन पहले गजराज ग्रुप के दक्षिण कोलकाता स्थित ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के दौरान 1.40 करोड़ रुपये की बरामदगी मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि गजराज ग्रुप के मालिक विक्रम सिकारिया, मनजीत सिंह ग्रेवाल और ममता कैबिनेट के एक मंत्री की मिलीभगत से कई बड़े हेरफेर किए जाने की आशंका है।
 

11 Feb 2023

गजराज ग्रुप को कम कीमत पर संपत्ति उपलब्ध कराने में मंत्री की भूमिका, सब रजिस्ट्रार से होगी पूछताछ

कोलकाता। दो दिन पहले गजराज ग्रुप के दक्षिण कोलकाता स्थित ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के दौरान 1.40 करोड़ रुपये की बरामदगी मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि गजराज ग्रुप के मालिक विक्रम सिकारिया, मनजीत सिंह ग्रेवाल और ममता कैबिनेट के एक मंत्री की मिलीभगत से कई बड़े हेरफेर किए जाने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक कोयला तस्करी के करोड़ों रुपये राजधानी कोलकाता और पश्चिम बंगाल के सीमांचल क्षेत्रों के साथ-साथ दूसरे राज्यों में जमीन और संपत्ति खरीद में निवेश किए गए हैं। यहां तक कि कोलकाता में 12 करोड़ रुपये के एक अतिथि निवास को केवल तीन करोड़ रुपये में गजराज ग्रुप को स्थानांतरित कर दिया गया था।

इसमें ममता कैबिनेट के एक मंत्री की भूमिका बड़ी रही है। तीन महीने पहले मंत्री के गरचा रोड स्थित ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी। हालांकि वहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अलावा और कुछ हाथ नहीं लगा था।

अब पता चला है कि उसी पते पर 53 कंपनियों के पंजीकृत पत्ते हैं। यह खुलासा होने के बाद राज्य के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा है कि एक ही पते पर 500 कंपनियों के रजिस्ट्रेशन हो सकते हैं क्योंकि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अगर इस बारे में शिकायत मिलेगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों ने बताया है कि राज्य के एक मंत्री के दबाव में अलीपुर भू राजस्व विभाग के सब रजिस्ट्रार ने पानी की कीमत पर संपत्ति का स्थानांतरण गजराज ग्रुप के नाम पर किया है, उससे भी पूछताछ होगी। इसके अलावा उस दिन ड्यूटी पर तैनात अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News