Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यपाल ने किया कलकत्ता विश्वविद्यालय का औचक निरिक्षण

हालांकि इसमें क्या चर्चा हुई है इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

10 Apr 2023

राज्यपाल ने किया कलकत्ता विश्वविद्यालय का औचक निरिक्षण

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी. वी. आनंद बोस सोमवार को अचानक कलकत्ता विश्वविद्यालय जा पहुंचे। सप्ताह के पहले दिन राज्यपाल यहां आएंगे यह जानकारी पुलिस को भी नहीं थी। कॉलेज स्ट्रीट स्थित विश्वविद्यालय के प्रांगण में राज्यपाल ने अपने काफिले के साथ प्रवेश किया। उनके पहुंचने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद कुलपति और रजिस्ट्रार भी उनके स्वागत के लिए जा पहुंचे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी हुई है। हालांकि इसमें क्या चर्चा हुई है इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति आशीष चटर्जी ने बताया कि विश्वविद्यालय का निरिक्षण करने के लिए गवर्नर आए थे। उन्होंने बाकी काम करने के बाद विश्वविद्यालय में फिर आने की इच्छा जाहिर की है। हम लोगों ने उनका स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्यपाल ने राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को साप्ताहिक रिपोर्ट सीधे तौर पर राजभवन को भेजने का निर्देश दिया है। इसे लेकर राज्य शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव बढ़ा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News