पुलिस ने इस मामले में छालिमा के पति बाबू अली सरदार को गिरफ़्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने हत्या में शामिल हथियार भी बरामद कर लिया। हालांकि शुरआती पूछताछ में बाबू अली ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना जिले में कैनिंग थानांतर्गत हाट पुकुरिया ग्राम में बुधवार देर रात छालिमा लश्कर सरदार नामक महिला का रक्तरंजित शव बरामद किया गया था। पुलिस ने अब इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में छालिमा के पति बाबू अली सरदार को गिरफ़्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने हत्या में शामिल हथियार भी बरामद कर लिया। हालांकि शुरआती पूछताछ में बाबू अली ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि सात वर्ष पहले बाबू अली की शादी छालिमा के साथ हुई थी। दोनों को एक पांच वर्ष की बेटी भी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण बाबू अली ने अपने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में कहानी बनाई कि देर रात किसी ने उसके घर में आकर उसके पत्नी को गोली मार दी। लेकिन पुलिस कि पूछताछ के दौरान वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।