वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
नेशनल हाईवे पर ऑटो से बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई है जबकि एक के घायल होने की खबर है। घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे जिले के बागराकोट चांदमारी गोलाई के सामने घटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में मायादेवी प्रधान (71) और बाइक चालक मोहम्मद राहुल (18) है जबकि घायल का नाम मोहम्मद शाहिद (19) है।
जलपाईगुड़ी। नेशनल हाईवे पर ऑटो से बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई है जबकि एक के घायल होने की खबर है। घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे जिले के बागराकोट चांदमारी गोलाई के सामने घटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में मायादेवी प्रधान (71) और बाइक चालक मोहम्मद राहुल (18) है जबकि घायल का नाम मोहम्मद शाहिद (19) है।
मृतक मायादेवी प्रधान के भाई सूदन प्रधान ने कहा कि 'दीदी बागराकोट से ऑटो से अपने छोटे बेटे के घर उदलाबाड़ी आ रही थी। वह ऑटो की अगली सीट पर बैठी थी। तभी बागराकोट चांदमारी गोलाई के सामने ऑटो की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दीदी की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना में बाइक चालक राहुल और शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले उदलाबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां राहुल को प्रारंभिक इलाज के बाद सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। हालांकि, सिलीगुड़ी ले जाते समय मोंगपोंग पार करने के बाद राहुल की मौत हो गई।