Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कल्पतरु उत्सव पर काशीपुर उदयन बाटी में भक्तों का समागम

इसके अलावा बेलूर मठ, गोलपार्क रामकृष्ण मिशन, दक्षिणेश्वर काली मंदिर समेत अन्य मठों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी है।

01 Jan 2024

कल्पतरु उत्सव पर काशीपुर उदयन बाटी में भक्तों का समागम

कोलकाता। नववर्ष की शुरुआत के साथ ही पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मनाए जाने वाले कल्पतरु उत्सव के लिए लोगों की भारी भीड़ रामकृष्ण मिशन से जुड़े संस्थानों में झूठ ने लगी है। खास तौर पर काशीपुर के उदयन भाटी में जहां स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने अंतिम सांस ली थी वहां देश-विदेश से हजारों भक्त पहुंचे हैं। इसके अलावा बेलूर मठ, गोलपार्क रामकृष्ण मिशन, दक्षिणेश्वर काली मंदिर समेत अन्य मठों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी है।

किंवदंती है कि महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस अपने जीवन के अंतिम दिनों में काफी अस्वस्थ हो गए थे और काशीपुर के उद्यानबाटी में ही रहते थे। इस बीच एक जनवरी 1886 को उनके शिष्य गिरीश घोष, सुरेंद्रनाथ, राम चंद्र दास सहित कई अन्य ने देखा कि रामकृष्ण परमहंस अचानक दूसरे तल्ले से उतरकर बरामदे से होते हुए उनकी ओर आ रहे थे। अति अस्वस्थता के बावजूद जब उन्होंने गुरु को इस तरह से अपनी और आते देखा तो बेहद खुश हो गए थे। रामकृष्ण परमहंस उन तक पहुंचे भी और सभी लोगों ने उन्हें स्पर्श किया। रामकृष्ण परमहंस ने सभी को आशीष भी दिया।

भक्तों का दावा था कि उस दिन उनके चेहरे में भगवान का रूप दिखा था। रामकृष्ण परमहंस ही अपने समय के भगवत पुरुष थे। इसे लेकर शिष्यों के अंदर व्याप्त संदेह को उस दिन उन्होंने दूर कर दिया था। इसके बाद आम के पेड़ के पास बैठे थे और सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि आप सभी के जीवन में सत्यता आए। भक्तों की लंबे समय से यह इच्छा थी कि वह अपने गुरु में ईश्वर का दर्शन करें और उस दिन आम के पेड़ के नीचे बैठकर स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने सभी की इच्छाएं पूरी की थी इसीलिए उस दिन के बाद से भक्तों ने कल्पतरु उत्सव मनाना शुरू कर दिया था। तब से लेकर आज तक इसे मनाया जाता है। बेलूर मठ, गोलपार्क रामकृष्ण मिशन एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर तीनों जगहों के अलावा राज्य भर में स्थित रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और मां शारदा से जुड़े तीर्थ पर इस उत्सव का आयोजन किया गया है। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु पूजा पाठ कर मनोकामना पूर्ति की आकांक्षा करते हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News