Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

केष्टोपुर में गैस सिलेंडर फटने से बाजार में लगी आग, 9 घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर अचानक सिलेंडर विस्फोट होने से भीड़ भरे बाजार में आग लग गई। केस्टपुर रवीन्द्रपल्ली बाजार भारी विस्फोट की आवाज से दहल गया। बाजार में कई लोगों को घायल अवस्था में इधर उधर भागते देखा गया। पता चला बंद दुकान में विस्फोट हुआ है।

21 Dec 2023

केष्टोपुर में गैस सिलेंडर फटने से बाजार में लगी आग, 9 घायल

कोलकाता। गैस सिलेंडर फटने से रवीन्द्रपल्ली बाजार में भयावह आग लग गई। इस अग्निकांड में छह लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत केस्टोपुर के रवीन्द्रपल्ली बाजार इलाके की है। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर अचानक सिलेंडर विस्फोट होने से भीड़ भरे बाजार में आग लग गई। केस्टपुर रवीन्द्रपल्ली बाजार भारी विस्फोट की आवाज से दहल गया। बाजार में कई लोगों को घायल अवस्था में इधर उधर भागते देखा गया। पता चला बंद दुकान में विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना तीव्र था कि पूरा शटर टुकड़ों में उड़ गया। उसी टुकड़ों की चोट से 9 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमें से दो उनकी हालत गंभीर बताई गई है। इसके बाद नीचे से उपर तक आग की लपटें निकलने लगी। बताया गया कि फास्ट फूड की दुकान में गैस सिलेंडर रखा था। अचानक सिलेंडर फट गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। तुरंत आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गई।

हालांकि, घनी बस्ती के कारण अग्निशमन कर्मियों को बाधाओं का सामना करना पड़ा।  सूत्रों के अनुसार, आग लगने से करीबन 9 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बाजार में एक भजिये की दुकान में सिलेंडर फट गया। जहां से आग कई और सिलेंडरों तक फैल गई और विस्फोट होता गया। सबसे पहले स्थानीय निवासियों ने जाकर आग बुझाना शुरू किया। बाद में दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर गईं और आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया। आग लगने की घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है। हालांकि, व्यापारियों का अनुमान है कि काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही विधाननगर पुलिस (हवाई अड्डा क्षेत्र) के डीसी ऐश्वर्या सागर मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News