Please wait

ममता ने की पदयात्रा, कहा : बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित, संदेशखाली पर झूठ फैलाया जा रहा

लोकसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले महिलाओं के अधिकार को लेकर कोलकाता में उन्होंने महिला दिवस के मौके पर एक रैली का नेतृत्व किया।

07 Mar 2024

ममता ने की पदयात्रा, कहा : बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित, संदेशखाली पर झूठ फैलाया जा रहा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बताते हुए कहा कि कुछ लोग संदेशखाली को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले महिलाओं के अधिकार को लेकर कोलकाता में उन्होंने महिला दिवस के मौके पर एक रैली का नेतृत्व किया। इसमें उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ पार्टी के सारे बड़े नेता उपस्थित थे। रैली के समापन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नेता संदेशखाली को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर खामोश हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है।

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व आयोजित इस रैली की थीम महिला अधिकार हमारी प्रतिबद्धता है। यह रैली संदेशखाली की घटनाओं के बीच आयोजित की गई। संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। तृणमूल सुप्रीमो जब मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से डोरिना चौराहे तक मार्च निकाल रही थीं तब उन्हें हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते देखा गया। भाजपा के राणाघाट दक्षिण से विधायक एवं मतुआ सम्प्रदाय के नेता मुकुटमणि अधिकारी को भी उनके साथ देखा गया। इस दौरान ममता बनर्जी ने एक साथ माकपा, भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये तीनों एक हैं और तृणमूल को हराना चाहते हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News