Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

निशीथ प्रमाणिक के घर के घेराव के दौरान गोली चलाने की योजना, ऑडियो क्लिप हुई वायरल

19 फरवरी को तृणमूल के कार्यक्रम को लेकर निशीथ के घर के सामने सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक कुछ लोग केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर के घेराव के दौरान गोली चलाने की योजना बना रहे है। 

19 Feb 2023

निशीथ प्रमाणिक के घर के घेराव के दौरान गोली चलाने की योजना, ऑडियो क्लिप हुई वायरल

कोलकाता। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने माथाभंगा में एक जनसभा से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर का घेराव करने का आह्वान किया था। 19 फरवरी को तृणमूल के कार्यक्रम को लेकर निशीथ के घर के सामने सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक कुछ लोग केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर के घेराव के दौरान गोली चलाने की योजना बना रहे है। वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं इस ऑडियो क्लिप को लेकर भाजपा ने दावा किया कि इसमें तृणमूल के एक स्थानीय नेता निशीथ के घर की घेराबंदी के बारे में एक तृणमूल कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं। उस कार्यक्रम के इर्द-गिर्द माहौल को अशांत करने की बात ऑडियो में सुनाई दे रहा है।

वायरल ऑडियो में एक शख्स दूसरे से कहता है कि क्या मंत्री जी के बेटे ने फोन किया? दूसरे छोर पर बैठे व्यक्ति ने कुछ न समझते हुए पूछा, “कौन सा मंत्री?” तब पहले व्यक्ति ने कहा, "हमारे मंत्री।" हालांकि ऑडियो से यह साफ नहीं हो सका कि यहां किस मंत्री की बात हो रही है। इसके बाद, एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति से पूछा कि क्या उसे निशीथ प्रमाणिक के घर घेराव कार्यक्रम के बारे में किसी योजना के बारे में सूचित किया गया है। उसके बाद उसने पूछा कि कितने बम और गोलियां जमा हैं।

ऑडियो क्लिप में व्यक्ति को यह भी कहते हुए सुना गया कि सुबह से ही इलाके की घेराबंदी कर दी जानी चाहिए। मैं आपके लिए मशीन रखूंगा। मैं ऐसी स्थिति बनाऊँगा कि वह भयानक हो। इस तरह से फायर किए जाएंगे कि केंद्रीय बल फायरिंग करने पर मजबूर हो जाएं। मुझे जानकारी है कि वहां कई केंद्रीय बल होंगे। मंत्री जी के बेटे का फोन आए तो बात करना। काम दूर से होगा। कई मैदान हैं, गलियां हैं। बचना मुश्किल नहीं होगा। अगर जरूरत पड़ी तो मैं बंदूक छोड़ दूंगा।

इस बातचीत के ऑडियो को लेकर राजनीतिक दबाव चरम पर पहुंच गया है। इस ऑडियो को वायरल करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक ने घटना के बारे में कहा कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। राजनीतिक कार्यक्रम में हंगामे की चर्चा है। हमें इसकी शिकायत मिली थी। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट ले जाकर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले को देखा जाएगा।

वायरल ऑडियो को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह सब माहौल को अशांत करने की साजिश कर रहे हैं। यह गंदी राजनीति है। वे आम लोगों को गोली मारकर राजनीति करना चाहते हैं। दिनहाटा तृणमूल विधायक उदयन गुहा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये ओछी राजनीति है। लोगों को भ्रमित करने के लिए बनाया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News