पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
पिछले दो महीने से वह लेक एवेन्यू इलाके में इस अपार्टमेंट में किराये के कमरे में रह रही थी। इस घटना की खबर मिलने के बाद लेक थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मार्मिक घटना की खबर पाकर इलाके में शोक व्याप्त है।
कोलकाता। पालतू बिल्ली को बचाने के चक्कर में एक महिला की आठवें तल्ले से गिरने से मौत हो गयी। कार्निस पर बैठी पालतू बिल्ली पकडऩे के दौरान आठ मंजिला छत से गिरकर महिला की मौत हो गयी। घटना दक्षिण कोलकाता के लेक एवेन्यू इलाके में सोमवार सुबह की है। मृत महिला का नाम अंजना दास बताया गया है। उनका एक और घर शरत बोस रोड इलाके में है।
पिछले दो महीने से वह लेक एवेन्यू इलाके में इस अपार्टमेंट में किराये के कमरे में रह रही थी। इस घटना की खबर मिलने के बाद लेक थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मार्मिक घटना की खबर पाकर इलाके में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंजना दास के पास कई पालतू जानवर थे। जानवरों के प्रति अंजना को काफी प्रेम था और वो अपना अधिकांश समय पालतू जानवरों की देखभाल में बिताया करती थी। जिस बिल्ली को बचाने की कोशिश में उनकी दुखद मौत हो गई, उसे डेढ़ महीने पहले ही लाया गया था। अंजना की उनके प्रति कमजोरी ही उनकी मृत्यु का कारण बनी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि अंजना पिछले दो महीने से अंजना अपनी मां के साथ लेक एवेन्यू के एक फ्लैट में रहती थी। उसका पति से तलाक का केस चल रहा था। पति विदेश में रहता है। गत रविवार शाम से एक बिल्ली लापता हो गयी थी। उसने काफी देर तक उस बिल्ली को ढूंढा, लेकिन बिल्ली नहीं मिली। पुलिस को उस अपार्टमेंट के अन्य कमरों में रहनेवाले लोगों से पूछताछ से पता चला कि सोमवार सुबह उसे पता चला कि अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल की रेलिंग के उपरी हिस्से में वह बिल्ली फंसी हुई है। पुलिस को जांच में पता चला कि अपनी प्राण से ज्यादा प्यारी बिल्ली को सातवीं मंजिल की रेलिंग में फंसा हुआ देखकर वृद्धा अपनी जान पर खेलकर आठवीं मंजिल से सातवीं मंजिल की रेलिंग के उपरी हिस्से में फंसी बिल्ली की जान बचाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह आंठवी मंजिल से नीचे जमीन पर गिर गयी। शरीर से अतिरिक्त खून बह जाने के कारण अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत करार दिया।
पुलिस का कहना है कि वह बिल्ली को बचाने में उंचाई से दुर्घटना के कारण वह गिरी या फिर वह किसी साजिश की शिकार हो गयी, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत से जुड़े असली कारण का पता चल सकेगा।