नशे में धुत एक पुलिसकर्मी की गाड़ी की चपेट में आने की वजह से दो बच्चे घायल हो गए। घटना रविवार रात कुलतली थाने के कालीतला इलाके में हुई। घायलों के नाम 7 साल की बुलबुल माइती और 14 साल की सुपर्णा नाइया हैं।
नशे में धुत एक पुलिसकर्मी की गाड़ी की चपेट में आने की वजह से दो बच्चे घायल हो गए। घटना रविवार रात कुलतली थाने के कालीतला इलाके में हुई। घायलों के नाम 7 साल की बुलबुल माइती और 14 साल की सुपर्णा नाइया हैं। कैखाली से कोलकाता लौट रहे एक पुलिसकर्मी की कार ने दो बच्चों को टक्कर मार दी जिससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोग घायलों को पहले जामताला अस्पताल ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया। दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। घातक कार पर पुलिस का स्टीकर लगा था।
पकड़े जान पर आरोपित ने पहले खुद को कुलतली थाने का कर्मचारी बताया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घातक गाड़ी को घेर लिया और विरोध करने लगे। बाद में कुलतली थाने की पुलिस ने जाकर कार व कार सवार दोनों को सुरक्षित निकाल लिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार की ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति नशे की हालत में था। उसने खुद को पुलिस वाला बताया। इस घटना में प्रशांत दे नामक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। वह पार्क सर्कस थाने के ट्रैफिक गार्ड में कार्यरत है।