नवान्न के सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति 27 मार्च की सुबह कोलकाता पहुचेंगी।
कोलकाता। पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं।
नवान्न के सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति 27 मार्च की सुबह कोलकाता पहुचेंगी। दोपहर राज्य सरकार द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया जाना है। रिसेप्शन का आयोजन नेताजी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहेंगी। उससे पहले राष्ट्रपति नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आवास नेताजी भवन जाएंगी। वहां से जोड़ासांको जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद उनका यूको बैंक के एक समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।
अगले दिन 28 मार्च को वे बेलूर मठ जाएंगी और शांति निकेतन के लिए रवाना होंगी।वहां विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन शांति निकेतन से दिल्ली लौट जाएंगी।