Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारी मात्रा में गांजा के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े चार

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भारी मात्रा में गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

13 Feb 2023

भारी मात्रा में गांजा के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े चार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भारी मात्रा में गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान झारखंड के धनबाद के रहने वाले 45 साल के हृदयानंद भारती, उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले 32 वर्षीय शिव गोविंद सिंह, पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला अंतर्गत कुल्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले 42 साल के कमेंदर सिंह और उत्तर प्रदेश के ही बलिया के रहने वाले 42 साल के पंकज सिंह के तौर पर हुई है।

इन सभी को पुरुलिया जिले के झालदा थाना अंतर्गत सपाही नदी पुल पर एक दिन पहले रविवार रात गिरफ्तार किया गया है।

इनमें से दो लोग स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आगे चल रहे थे जबकि बाकी के दो लोग बोलेरो पिकअप वैन में पीछे पीछे थे। इनके वाहनों की तलाशी लेने पर उसमें से 350 किलो गांजा बरामद हुआ है जो तस्करी के इरादे से ले जा रहे थे।

इन्होंने पूछताछ में बताया है कि ये लोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गांजा की तस्करी करते हैं। इन्हें गिरफ्तार कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News