वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की।
सिलीगुड़ी। सिक्किम में भारत-चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग (जेएन रोड) पर मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने से सिलीगुड़ी के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम सौरभ राय चौधरी है। वह सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ का रहने वाला था।
सौरभ राय चौधरी मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है। बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की।
मृतक के पिता नीलेश राय चौधरी ने कहा कि सौरभ काम के सिलसिले में अपने दो दोस्तों के साथ सिक्किम गया था। सोमवार रात फोन पर उसकी बेटे से बात हुई थी लेकिन किसे पता था कि वो आखिरी बार की बातचीत साबित होगी। मंगलवार रात घर में खबर आई कि हिमस्खलन में सौरभ की मौत हो गई है। जबकि उसके दोनों दोस्त घायल है।
उल्लेखनीय है कि सिक्किम में भारत-चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग (जेएन रोड) पर मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने से अब तक सात पर्यटकों की मौत हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पुलिस दल बुधवार को भी सिक्किम में जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर बचाव एवं तलाश अभियान चला रहे हैं, ताकि हिमस्खलन के बाद वहां फंसे पर्यटकों का पता लगाया जा सके।