एक गैर सरकारी संगठन के कर्मचारी ने साल्टलेक में ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम चंदन मंडल है। वह हावड़ा जिला का रहने वाला था। उसके परिवार के लोगों ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कोलकाता। एक गैर सरकारी संगठन के कर्मचारी ने साल्टलेक में ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम चंदन मंडल है। वह हावड़ा जिला का रहने वाला था। उसके परिवार के लोगों ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, चंदन मंडल ने साल्टलेक में सिटी सेंटर वन के पास 'रॉयल बंगाल रूम' होटल से रविवार को छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रॉयल बंगाल रूम होटल में रविवार को एक कार्यक्रम था। जब कार्यक्रम चल रहा था, उसी समय यह घटना हुई। मृतक के परिवारवालों ने तीन लोगों के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है।
यह भी बताया जा रहा है कि चंदन मंडल ने मरने से पहले अपनी पत्नी को व्हाट्सएप किया था। बोला, “बाबू, आप और छोटा बाबू मुझे माफ कर दीजिये।” फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।