Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

12 पूर्व वीसी ने बंगाल के राज्यपाल को भेजा कानूनी नोटिस

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को परे हटाकर की गई थी।

14 Sep 2023

12 पूर्व वीसी ने बंगाल के राज्यपाल को भेजा कानूनी नोटिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों के 12 पूर्व कुलपतियों ने गुरुवार को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को कानूनी नोटिस भेजा है। राज्यपाल होने के नाते आनंद बोस राज्य के सभी विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति हैं।
ये 12 पूर्व कुलपति वे हैं जिनका हाल ही में राज्यपाल ने उल्लेख किया था। राज्यपाल ने दावा किया कि उन कुलपतियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि उनकी नियुक्तियां मानदंडों के अनुसार नहीं थीं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कानूनी नोटिस राज्यपाल को नहीं बल्कि कुलाधिपति को भेजा गया है। उनका तर्क है कि राज्यपाल की टिप्पणी से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है।
कानूनी नोटिस में इन 12 कुलपतियों ने मांग की है कि राज्यपाल को अपना बयान वापस लेना चाहिए और अगले 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगनी होगी। ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल से प्रत्येक के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग की है।
सात अक्टूबर को, राज्यपाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति नहीं होने की वजह से उन्हें अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति करनी पड़ी है। राज्यपाल ने कहा था कि राज्य सरकार ने जिन कुलपतियों की नियुक्ति की थी उनमें से कुछ पर दुष्कर्म के आरोप थे तो कई पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को परे हटाकर की गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News