चाय बागान से सटे एक रिहायशी इलाके से गुरुवार को एक तेंदुए का शव बरामद
चाय बागान से सटे एक रिहायशी इलाके से गुरुवार को एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है। घटना मेटेली ब्लॉक के बिधाननगर ग्राम पंचायत के पश्चिम बताबारी इलाके की है। गुरुवार सुबह स्थानीय निवासियों को इलाके में एक खाली जगह पर तेंदुए का शव देखा। खबर फैलते ही उसे देखने के लिए इलाके में काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
इसकी सूचना वन विभाग के खुनिया स्क्वाड को दी गई। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के पेट और सिर पर गंभीर चोट के निशान है। खुनिया स्क्वाड के रेंजर सजल कुमार दे ने बताया कि तेंदुए का शव बरामद कर लिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही साफ़ हो पाएगा।