इसके बाद तृणमूल-बीजेपी में जुबानी जंग शुरू हो गई
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में सात लोकसभा सीटों पर सोमवार सुबह से वोटिंग हो रही है। मतदान के दौरान हुगली जिले में रह रह कर तनाव की स्थिति बन रही है। जिले के धनियाखली में हुगली लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और स्थानीय तृणमूल विधायक असीमा पात्रा में जुबानी तकरार हुई है।
धनियाखाली में पांच साल पहले इसी बूथ पर लॉकेट चटर्जी पर ईवीएम तोड़ने का आरोप लगा था। सोमवार को जब वह उस बूथ पर पहुंचे तो फिर से बवाल शुरू हो गया। उस बूथ के सामने ही तृणमूल विधायक असीमा पात्रा का घर है। वह भी वहां पहुंच गईं। इसके बाद तृणमूल-बीजेपी में जुबानी जंग शुरू हो गई।
असीमा ने लॉकेट को ''चोर'' कहा तो इसके जवाब में, लॉकेट ने असीमा पर ''डकैत'' कह कर हमला बोला।