Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हल्दिया सहकारी समिति के चुनाव में वामदलों की बड़ी जीत, खाता भी नहीं खोल पाई भाजपा

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल के एक सहकारी समिति के चुनाव में वामदलों को बड़ी जीत मिली

08 Feb 2024

हल्दिया सहकारी समिति के चुनाव में वामदलों की बड़ी जीत, खाता भी नहीं खोल पाई भाजपा

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल के एक सहकारी समिति के चुनाव में वामदलों को बड़ी जीत मिली है। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस बहुत कम सीटों पर सिमट गई जबकि भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। इस जीत से बामापंथी खेमे में खुशी का माहौल है। वामपंथी नेतृत्व का मानना है कि जीत का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

दरअसल बुधवार को पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में सहकारी समिति का चुनाव हुआ। भारी तनाव के बीच हल्दिया के बीबी घोष सभागार में ''उपभोक्ता सहकारी चुनाव'' संपन्न हुआ। इस चुनाव में तृणमूल एवं भाजपा समर्थित और माकपा समर्थित उम्मीदवार खड़े हुए थे। कुल मतदाताओं की संख्या दो हजार 591 थी। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई।

शाम को वोटिंग ख़त्म हो गई और परिणाम आया। इस चुनाव में लेफ्ट प्रोग्रेसिव अलायंस ने सबसे ज्यादा सीटों के साथ जीत हासिल की। सहकारिता चुनाव में कुल 54 सीटों पर मतदान हुआ उसमें से लेफ्ट प्रोग्रेसिव अलायंस को 48 सीटें मिलीं जबकि तृणमूल को छह सीटें मिलीं। लेकिन भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली।

कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के उप महासचिव बिमान मिस्त्री ने कहा कि हमने तृणमूल के कुशासन के खिलाफ गठबंधन बनाया था। उस गठबंधन में बंदरगाह के सेवानिवृत्त कर्मचारी और कर्मचारी तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार और चोरी के खिलाफ खड़े हुए। इस जीत का आने वाले दिनों में बड़ा असर पड़ेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News