वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
केएमडीए के एक अधिकारी ने कहा कि पूजा से पहले सभी मरम्मत कार्यों को पूरा करना आवश्यक है
कोलकाता। माँ फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू होने वाली है। कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक अधिसूचना में बताया गया है कि मरम्मत कार्यों के लिए बुधवार रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक माँ फ्लाईओवर पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। यह नियम तब तक लागू रहेगा जब तक कार्य समाप्त नहीं हो जाता।
माँ फ्लाईओवर बंद रहने के कारण शहरवासियों को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सलाह दे रहे हैं कि सॉल्टलेक, पूर्वी कोलकाता की ओर से आने वाले वाहनों को 4 नंबर ब्रिज से होते हुए सेवन प्वाइंट, पार्क सर्कस से होकर एजेसी बोस फ्लाईओवर पकडऩे की सलाह दी जा रही है। एसएसकेएम अस्पताल के सामने से पार्क सर्कस उतरकर सेवन प्वाइंट से होते हुए दरगा रोड से 4 नंबर ब्रिज, साइंस सिटी होते हुए बाईपास की ओर सभी वाहन चल सकते हैं। फ्लाईओवर के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने केएमडीए के सूत्रों के अनुसार, पेंटिंग के साथ-साथ, लाइट पोल, स्पीड मीटर, सीसीटीवी की स्थिति की भी जांच की जाएगी।
फ्लाईओवर का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। मालूम हो कि केएमडीए के एक अधिकारी ने एक सप्ताह पहले लालबाजार को एक पत्र भेजकर माँ फ्लाईओवर पर यातायात नियंत्रण की मांग की थी। केएमडीए के एक अधिकारी ने कहा कि पूजा से पहले सभी मरम्मत कार्यों को पूरा करना आवश्यक है। क्योंकि पूजा के समय यातायात का दबाव और बढ़ जाएगा। यदि अब मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो बाद में समस्या होगी।