Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आज से रोजाना 5 घंटे बंद रहेगी मां फ्लाईओवर

केएमडीए के एक अधिकारी ने कहा कि पूजा से पहले सभी मरम्मत कार्यों को पूरा करना आवश्यक है

07 Aug 2024

आज से रोजाना 5 घंटे बंद रहेगी मां फ्लाईओवर

कोलकाता। माँ फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू होने वाली है। कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक अधिसूचना में बताया गया है कि मरम्मत कार्यों के लिए बुधवार रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक माँ फ्लाईओवर पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। यह नियम तब तक लागू रहेगा जब तक कार्य समाप्त नहीं हो जाता। 
माँ फ्लाईओवर बंद रहने के कारण शहरवासियों को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सलाह दे रहे हैं कि सॉल्टलेक, पूर्वी कोलकाता की ओर से आने वाले वाहनों को 4 नंबर ब्रिज से होते हुए सेवन प्वाइंट, पार्क सर्कस से होकर एजेसी बोस फ्लाईओवर पकडऩे की सलाह दी जा रही है। एसएसकेएम अस्पताल के सामने से पार्क सर्कस उतरकर सेवन प्वाइंट से होते हुए दरगा रोड से 4 नंबर ब्रिज, साइंस सिटी होते हुए बाईपास की ओर सभी वाहन चल सकते हैं। फ्लाईओवर के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने केएमडीए के सूत्रों के अनुसार, पेंटिंग के साथ-साथ, लाइट पोल, स्पीड मीटर, सीसीटीवी की स्थिति की भी जांच की जाएगी।

फ्लाईओवर का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। मालूम हो कि  केएमडीए के एक अधिकारी ने एक सप्ताह पहले लालबाजार को एक पत्र भेजकर माँ फ्लाईओवर पर यातायात नियंत्रण की मांग की थी। केएमडीए के एक अधिकारी ने कहा कि पूजा से पहले सभी मरम्मत कार्यों को पूरा करना आवश्यक है। क्योंकि पूजा के समय यातायात का दबाव और बढ़ जाएगा। यदि अब मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो बाद में समस्या होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आज से रोजाना 5 घंटे बंद रहेगी मां फ्लाईओवर
केएमडीए के एक अधिकारी ने कहा कि पूजा से पहले सभी मरम्मत कार्यों को पूरा करना आवश्यक है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News