ममता बनर्जी ने कहा कि पूरी ताकत लगा लेने के बाद भी मेघालय में भाजपा को 9 फीसदी वोट मिले हैं जबकि तृणमूल को 15 फीसदी से ज्यादा वोटर्स का आशीर्वाद मिला है।
ताजा टीवी के सवाल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी देश को लूट रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियों का बंटाधार हो रहा है। भाजपा को केवल चुनाव से मतलब है। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत लगा लेने के बाद भी मेघालय में भाजपा को 9 फीसदी वोट मिले हैं जबकि तृणमूल को 15 फीसदी से ज्यादा वोटर्स का आशीर्वाद मिला है।
बता दें की मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं तृणमूल, जो पहली बार मेघालय में अपनी किस्मत अजमाने उतरी थी, 5 सीटें जीतने में कामयाब रही। पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा भी तृणमूल की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित की।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केवल दो सीटें ही नसीब हुई। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) को 13.72% वोट मिले हैं तो वही बीजेपी को 9.26%. बता दें की बीजेपी और एनपीपी में दरार पड़ने की वजह से अब दोनों ही पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं और इसी कारण से किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाई।