Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर हाई कोर्ट के आदेश को नहीं मानूंगी : ममता बनर्जी

ममता के मुताबिक भाजपा असल में इस फैसले के जरिए मुस्लिमों का आरक्षण रद्द करने की कोशिश कर रही है

22 May 2024

ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर हाई कोर्ट के आदेश को नहीं मानूंगी : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओबीसी आरक्षण पर कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घोषणा कर दी है कि वह हाई कोर्ट के फैसले को नहीं मानेंगी। ममता ने कहा कि ओबीसी आरक्षण जारी है और जारी रहेगा। इसे इस तरह से रद्द नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस फैसले को ''भाजपा का फैसला'' बताकर इसकी आलोचना भी की।
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को 2010 से राज्य के सभी ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिए। संयोग से, तृणमूल 2011 से राज्य में सत्ता में आई है। परिणामस्वरूप, अदालत का आदेश केवल तृणमूल के जमाने में जारी ओबीसी प्रमाण पत्र पर प्रभावी होगा।
इस फैसले के बाद बुधवार को दमदम के पानीहाटी में एक सार्वजनिक सभा में ममता ने कहा, "मैं एक न्यायाधीश के रूप में सज्जन व्यक्ति का सम्मान करती हूं।" लेकिन वह कई चीजों के लिए मशहूर हैं। प्रधानमंत्री कई दिनों से कह रहे हैं कि आरक्षण छीन लेंगे। क्या ऐसा कभी होता है ? ऐसे में संविधान को भंग कर देना चाहिए। यह नहीं हो सकता। मैं इस फैसले को स्वीकार नहीं करती। उन्होंने 26 हजार नौकरियां रद्द कर दीं, तब भी मैंने उस फैसले को नहीं माना। बुधवार को आया फैसला भाजपा का फैसला है। हम सहमत नहीं हैं। ओबीसी आरक्षण जारी है, जारी रहेगा।”
ममता के मुताबिक भाजपा असल में इस फैसले के जरिए मुस्लिमों का आरक्षण रद्द करने की कोशिश कर रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News