वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कई लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है
कोलकाता। सियालदह मंडल में दमदम जंक्शन स्टेशन पर डाउन सीसीआर लाइन पर रखरखाव कार्य 10 अगस्त को मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 11 अगस्त सुबह छह बजे तक चलेगा। ऐसे में 10-11 अगस्त (शनिवार/रविवार) को मध्यरात्रि में ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा।
सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कई लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। ऐसे में 10 अगस्त (शनिवार) को सियालदह-डानकुनी अप 32249, डाउन 32252 रद्द रहेगी।
इसी तरह से 11 अगस्त (रविवार) को सियालदह-बनगांव में अप 33811, 33817, डाउन 33824, 33826, सियालदह-हासनाबाद अप 33651, डाउन 33652, सियालदह-डानकुनी अप 32211, 32213, 32215, 32217, डाउन 32212, 32214, 32216, 32218, सियालदह-दत्तपुकुर डाउन 33612, 33616, बारासात-दत्तपुकुर अप 33357, सियालदह-बारासात अप 33431, डाउन 33432, सियालदह-नैहाटी डाउन 31422 और बीबीडी बाग-सियालदह अप 34117 रद्द रहेगी।