व्यस्त समय में यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
कोलकाता। यांत्रिक खराबी के कारण कोलकाता में मेट्रो एक बार फिर ठप हो गई। एक के बाद एक ट्रेनें लाइन पर रूकती गई। कार्यालय समय के दौरान मेट्रो की गड़बड़ी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
मेट्रो रेल सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को शोभाबाजार स्टेशन पर एक ट्रेन फंस गई। यांत्रिक समस्याओं के कारण ट्रेन ठीक किये बिना वहां से निकालना यह संभव नहीं था। इसके चलते मेट्रो की अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई । 25 मिनट तक सेवा बाधित रहने के बाद मेट्रो की आवाजाही सामान्य हो गई।
मेट्रो सेवा बाधित होने से कार्यालय समय के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दमदम मेट्रो स्टेशन पर सैंकड़ों लोग पसीना पोंछते नजर आये। दोपहर 12.20 बजे दमदम से मेट्रो सेवा शुरु की गई।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि