Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सियालदह से सेक्टर 5 तक सोमवार से बढ़ेगी मेट्रो की संख्या

सियालदह से आखिरी मेट्रो रात 9.35 बजे और सेक्टर पांच से आखिरी मेट्रो रात 9.40 बजे रवाना होगी

14 Apr 2024

सियालदह से सेक्टर 5 तक सोमवार से बढ़ेगी मेट्रो की संख्या

कोलकाता।  नए साल के पहले दिन कोलकाता मेट्रो ने महानगर के लोगों को बड़ी सौगात दी हैं। सियालदह-सेक्टर फाइव लाइन पर मेट्रो सेवा अब पहले से ज्यादा बेहतर होगी क्योंकि मेट्रो रेल ने इस रूट पर मेट्रो की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया हैं। सियालदह-सेक्टर पांच तक कोलकाता मेट्रो ग्रीन लाइन सेवा अब नए शेड्यूल पर चलेगी। कल यानी सोमवार से मेट्रो सेवाएं नये शेड्यूल के मुताबिक चलेंगी। नया शेड्यूल सोमवार से शुक्रवार तक लागू रहेगा।

शनिवार को मेट्रो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। मेट्रो रेल की ओर से जानकारी दी गई है कि अब मेट्रो रेल सोमवार से शुक्रवार तक ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन मोड में चलेगी। इससे मेट्रो यात्रा में तेजी आएगी। सियालदह से सेक्टर 5 तक कम समय में पहुंचा जा सकता है। सेक्टर पांच से सियालदह पहुंचने में दो मिनट कम समय लगेगा। पहले जहां 20 मिनट लगते थे, वहीं अब 18 मिनट लगेंगे। वहीं, सियालदह से सेक्टर 5 तक यात्रा का समय तीन मिनट कम हो जाएगा। सेक्टर 5 तक 20 मिनट की जगह 17 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

सियालदह से पहली मेट्रो सोमवार से शुक्रवार सुबह 6.55 बजे सेक्टर 5 के लिए रवाना होगी। सेक्टर पांच से पहली मेट्रो सुबह 7 बजे के बजाय 7.50 बजे चलेगी। हालाँकि, दिन का अंतिम मेट्रो शेड्यूल अपरिवर्तित रहता है। सियालदह से आखिरी मेट्रो रात 9.35 बजे और सेक्टर पांच से आखिरी मेट्रो रात 9.40 बजे रवाना होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News