वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
परिणामस्वरूप यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद मेट्रो सेवा सामान्य हुई थी।
कोलकाता। कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो रेल में सिग्नल में गड़बड़ी के कारण मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो परिसेवा को बंद कर दिया गया। हालांकि गिरीश पार्क और दक्षिणेश्वर के बीच मेट्रो सेवा चल रही थी तो वही दूसरी ओर मैदान से कवि सुभाष तक मेट्रो परिसेवाएं चलायी जा रही थी। करीब एक घंटे के बाद 12.10 बजे सिग्नल की समस्या ठीक होने के बाद सेवा एक बार फिर से शुरू की गयी। करीब एक घंटे तक सेवा बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोलकाता मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा कि पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड स्टेशनों के बीच तकनीकी गड़बड़ी के कारण गिरीश पार्क और मैदान के बीच मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई थी जो कुछ देर बाद वापस से समान्य हो गयी। पिछले शनिवार को भी कार्यालय जाने के दौरान मेट्रो यात्रियों को तकनीकी समस्याओं के कारण परेशानी उठानी पड़ी थी।
कालीघाट स्टेशन के पास एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण उस दिन रवीन्द्र सरोबर से जतिन दास तक मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं। परिणामस्वरूप यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद मेट्रो सेवा सामान्य हुई थी।