Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चोपड़ा और कूचबिहार को लेकर बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपित, चोपड़ा से विधायक हमीदुल इस्लाम का करीबी है

02 Jul 2024

चोपड़ा और कूचबिहार को लेकर बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चार महिला विधायकों ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक युगल पर हमले और कूचबिहार में एक महिला को प्रताड़ित करने की घटना के विरोध में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। आसनसोल से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल और तीन अन्य विधायकों ने दोनों घटनाओं में शामिल लोगों को सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया, ताकि लोगों को इस तथ्य से अवगत कराया जा सके कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
भाजपा की राज्य इकाई की महासचिव पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में लोगों को बताने के लिए हम विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।
उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके में कथित प्रेम संबंधों को लेकर एक युगल की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपित तृणमूल नेता तजमुल उर्फ जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया था।
भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपित, चोपड़ा से विधायक हमीदुल इस्लाम का करीबी है। तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। कूचबिहार जिले के माथाभंगा में 25 जून को भाजपा की एक महिला नेता को निर्वस्त्र कर उसे प्रताड़ित किया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News