Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुकुल रॉय की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया भर्ती

मुकुल के बेटे शुभ्रांशु ने सोमवार दोपहर बाद कहा कि पिताजी को लंबे समय से न्यूरोलॉजिकल समस्या है। कभी-कभी सिर में पानी जमा हो जाता है। इसकी वजह से कई बार शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है। न्यूरो सर्जन की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

27 Feb 2023

मुकुल रॉय की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया भर्ती

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार अपराह्न अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि फिलहाल उनकी शारीरिक स्थिति बेहतर है।

पूर्व रेल मंत्री रॉय ने 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर से चुनाव जीता था लेकिन बाद में फिर तृणमूल कांग्रेस में वापस चले गए थे।

मुकुल के बेटे शुभ्रांशु ने सोमवार दोपहर बाद कहा कि पिताजी को लंबे समय से न्यूरोलॉजिकल समस्या है। कभी-कभी सिर में पानी जमा हो जाता है। इसकी वजह से कई बार शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है। न्यूरो सर्जन की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से तबीयत बिगड़ गई थी लेकिन रात के समय अधिक बिगड़ गई थी जिसकी वजह से बिना कोई जोखिम लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया गया। शुभ्रांशु ने बताया कि फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और हो सकता है कि मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News