Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, शीशे तोड़े; पांचवी घटना

इसी साल जनवरी से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं लागातार सामने आ रही हैं। पहले भी बदमाशों ने हाल ही में शुरू की गई हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया था। यह पांचवीं बार है जब ट्रेन पर हमला हुआ है और यह पश्चिम बंगाल में इस तरह की तीसरी घटना है।

 

12 Mar 2023

पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, शीशे तोड़े; पांचवी घटना

पश्चिम बंगाल से हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की एक और घटना सामने आई है। ईस्टर्न रेलवे के मुताबिक, घटना शनिवार देर शाम मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे टूट गए। रेलवे अधिकारियों का कहना है, "यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जांच की जाएगी।'

इसी साल जनवरी से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं लागातार सामने आ रही हैं। पहले भी बदमाशों ने हाल ही में शुरू की गई हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया था। यह पांचवीं बार है जब ट्रेन पर हमला हुआ है और यह पश्चिम बंगाल में इस तरह की तीसरी घटना है। इससे पहले पश्चिम बंगाल में ट्रेन पर हमला किया गया था। ट्रेन संचालन के दूसरे दिन मालदा में और अगले दिन किशनगंज में ट्रेन के दो डिब्बों पर पत्थर फेंके गए थे। एएनआई के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पहले सूचित किया था कि दार्जिलिंग के फांसीदेवा के पास ट्रेन पर पथराव किया गया था।

आरपीएफ के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, “पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच C3 और C6 की खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। यह पाया गया कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। यह घटना उस वक्त की है जब ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ रही थी।”

उधर, बिहार के कटिहार से गुजर रही ट्रेन पर फिर हमला किया गया। 22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस की एस्कॉर्ट पार्टी ने कहा कि कोच 6 में बर्थ नंबर 70 पर यात्रियों ने डालखोला-तेलता रेलवे स्टेशन को पार करते समय पथराव की सूचना दी।

बिहार रेलवे पुलिस बल के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह घटना बिहार के कटिहार के बलरामपुर के अंतर्गत आती है। अधिकारी ने कहा, "पथराव के कारण कोच सी-6 के दाहिनी ओर की एक खिड़की का शीशा टूट गया।" गौरतलब है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News