वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सभी जानवरों को पिंजरों में रख दिया गया है ताकि पर्यटक इन्हें देख सके
कोलकाता। अलीपुर चिडिय़ाघर ने नए मेहमानों का स्वागत किया है। अब पर्यटकों को नए जानवरों को देखने का मौका मिलेगा। अलीपुर चिडिय़ाघर ने एक सफेद रंग का बंगाल टाइगर, रिंग टेल्ड लेमुर, ग्रे भेडिय़े, धारीदार लकड़बग्घा, काला हंस और 5 जंगली कुत्ते और 3 हॉग हिरण की एक-एक जोड़ी लाया गया है। इसके अलावा, स्लॉथ भालू का एक जोड़ा भी बाद में लाया जाएगा। बता दे कि, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के सीजेडए और सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू की अनुमति से अलीपुर स्थित जूलॉजिकल गार्डन और विशाखापत्तनम स्थित इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क के साथ मिलकर एक पशु विनिमय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू किया। हालांकि, जितने भी जानवर लाये गए है इसके बदले में विशाखापत्तनम को उत्तरी जिराफ की एक जोड़ी, स्कार्लेट मैकॉ की एक जोड़ी और वॉटर मॉनिटर छिपकलियों के 2 जोड़े दिए गए हैं।
अलीपुर चिडिय़ाघर के निदेशक शुभांकर सेन गुप्ता ने बताया कि विशाखापत्तनम से जानवरों को लाने के लिए 6 वातानुकूलित विशेष पशु एम्बुलेंस का उपयोग किया गया था और जिराफों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए पिंजरों में कम बिस्तर वाले ट्रेलर में लादकर भेजा गया है। सभी जानवर स्वस्थ हैं। सभी जानवरों को पिंजरों में रख दिया गया है ताकि पर्यटक इन्हें देख सके।