वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इसके बाद कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालय में कुलपतियों की नियुक्ति का मामला अब हाईकोर्ट जा पहुंचा है। कुलपति नियुक्ति को लेकर राज्यपाल के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दाखिल हुआ है। मुख्य न्यायाधीश टी. एस. शिवगणनम और हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने राज्यपाल कार्यालय से हलफनामा तलब किया है। खंडपीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि ''क्या उचित समय के भीतर निर्णय का अनुरोध नहीं किया जा सकता?''
हालांकि इसके जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि जिसने याचिका लगाई है उसने अपनी पहचान गुप्त रखी है। वह कौन है यह पता लगाया जाना जरूरी है। इसके पीछे कोई राजनीतिक वजह है या बस शिक्षा विभाग की बेहतरी के लिए याचिका लगाई गई है यह तभी स्पष्ट होगा जब याचिकाकर्ता के बारे में जानकारी मिले। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी।