Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर बोले पीएम मोदी

'आज मैं भी कहता हूं कि डरो मत, भागो मत'

03 May 2024

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर बोले पीएम मोदी

बर्दमान। देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बर्दमान पहुंचे और चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, मैंने पहले कहा था कि राहुल गांधी वायनाड हार रहे हैं और वो नई सीट खोज रहे हैं। उनके चेले चपाटे कह रहे थे कि वो अमेठी से लड़ेंगे। लेकिन वो तो इतना डर गए हैं कि वायनाड से भागकर रायबरेली पहुंच गए हैं।

वो देशभर में घूम-घूमकर कहते हैं कि डरो मत... डरो मत। आज मैं भी कहना चाहता हूं कि डरो मत... भागो मत। पीएम मोदी ने कहा, मैं भी बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। इस बार चुनाव भी पहले से कम सीटों पर लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को लेकर कहा, ये चुनाव जीतने के लिए नहीं, देश को बांटने के लिए चुनावी मैदान का उपयोग कर रहे हैं। ये अलायंस सिर्फ एक वोट बैंक के लिए समर्पित है। पीएम मोदी का कहना था कि इस चुनाव का नतीजा साफ है। किसी जनमत सर्वे की जरूरत नहीं है। ये मैंने पहले भी कहा था कि उनके सबसे बड़े नेता चुनाव का सामना नहीं करेंगे और भाग जाएंगे। वो भागकर राजस्थान से राज्यसभा के पिछले दरवाजे से संसद पहुंचीं।

वायनाड में भी शहजादे चुनाव हारेंगे और इसलिए वो दूसरी सीट की तलाश करेंगे। अब वो अमेठी में लड़ने से डर रहे हैं और रायबरेली भाग गए हैं। मैं उससे कहना चाहता हूं, डरो मत, भागो मत। पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश में दशकों से ये वोट जिहाद का खेल पर्दे के पीछे चलता था, चुपचाप चलता था। पहली बार वो इतने हताश और निराश हो चुके हैं कि अब वोट जिहाद की अब सार्वजनिक घोषणा कर रहे हैं।

इसीलिए, वोट जिहाद की इस अपील पर कांग्रेस का शाही परिवार, तृणमूल का परिवार और वाममोर्चा का परिवार चुप है। यानी इंडिया अलायंस के सारे चट्टे-बट्टे वोट जिहाद से सहमत हैं। इन वोट के भूखे लोगों की पहले 2 चरणों में लुटिया डूब चुकी है। अब ये खुलेआम एक नया खेल लेकर आए हैं। अब ये कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। जिहाद क्या होता है, ये हमारे देश के लोग भली-भांति जानते हैं। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News