उल्लेखनीय है कि पंचयात चिनाव में महज सात दिन रह गए है। कई कंपनियां केंद्रीय बल भी पहुंच चुकी है। फिर भी आए दिन जिलेभर अशांति की खबर सामने आ रही है
कूचबिहार। राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर अशांति की घटना सामने आ रही है। जगह-जगह विपक्ष पर हमले के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं भाजपा नेता, कार्यकर्ता और यहां तक कि उम्मीदवारों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने कूचबिहार में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
दरअसल, पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में अशांति की तस्वीरें सामने आ रही है। हिंसा और झड़प की घटनाएं हो रही है। विभिन्न दल के कार्यकर्ता-समर्थक घायल हो रहे है। अभी तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। कईयों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल है। इसी के विरोध में आज भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी, मालती रावा राय सहित स्थानीय नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना दिया। करीब दो घंटा धरना चलने के बाद भाजपा विधायकों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। इस दौरान विधायकों ने अपनी मांग पुलिस अधीक्षक के सामने रखा। उल्लेखनीय है कि पंचयात चिनाव में महज सात दिन रह गए है। कई कंपनियां केंद्रीय बल भी पहुंच चुकी है। फिर भी आए दिन जिलेभर अशांति की खबर सामने आ रही है।