Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

72 ऊंची इमारतों से महानगर पर नजर रखेंगे अद्र्धसैनिक बल के जवान

कोलकाता पुलिस के अंतर्गत आने वाले भांगड़ डिवीजन में 14 कंपनी अद्र्धसैनिक बलों के जवान तैनात होंगे

29 May 2024

72 ऊंची इमारतों से महानगर पर नजर रखेंगे अद्र्धसैनिक बल के जवान

कोलकाता। सातवें चरण के मतदान में महानगर कोलकाता में भी वोटिंग होनी है। ग्रामीण इलाकों में वोटिंग के दौरान हिंसक घटनाएं घटी थी, जिससे शिक्षा लेकर अब चुनाव आयोग पूरे दम-खम के साथ सातवें चरण को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना चाहती है। इसके लिए कोलकाता पुलिस के साथ मिलकर अद्र्धसैनिक बल के जवानों ने 72 ऐसी इमारतों को चिन्हित किया है जहां से महानगर कोलकाता के सड़कों पर निगरानी रखी जायेगी। 
पुलिस मुख्यालय लालबाजार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता के दो केंद्र उत्तर कोलकाता व दक्षिण कोलकाता के लिए 246 कंपनी अद्र्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की जायेगी। इसके साथ-साथ 324 क्विक रिस्पांस टीम यानि (क्यूआरटी) और 36 स्पेशल क्यूआरटी को भी सड़कों पर उतारा जायेगा। कोलकाता पुलिस के अंतर्गत आने वाले भांगड़ डिवीजन में 14 कंपनी अद्र्धसैनिक बलों के जवान तैनात होंगे। चुनाव को लेकर अभी से ही कोलकाता पुलिस अलर्ट मोड पर है। महानगर कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में पुलिस द्वारा नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में महानगर के विभिन्न चौराहों पर 45 नाका प्वाइंट बनाया गया है जहां कोलकाता पुलिस के साथ-साथ अद्र्धसैनिक बल के जवान भी निगरानी रख रहे हैं। सूत्रों की माने तो एक तरफ जहां जमीन पर पुलिस के जवानों के साथ-साथ अद्र्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे तो वहीं 72 ऊंची इमारतों के जरिये ऊपर से भी निगरानी रखी जायेगी ताकि किसी भी घटना को अंजाम देकर भागने वाले को आसानी से दबोचा जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News