Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

नवान्न अभियान के दौरान पुलिस ने 147 को किया गिरफ्तार

सार्जेंट पर हुए हमले को लेकर मैदान थाना में हत्या के तहत मामला दर्ज 

28 Aug 2024

नवान्न अभियान के दौरान पुलिस ने 147 को किया गिरफ्तार

कोलकाता। नवान्न अभियान में  गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने 147 को गिरफ्तार किया है।  आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला पीजीटी डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को केंद्र कर छात्र समाज की ओर से नवान्न अभियान का व्यापक असर मंगलवार को देखने को मिला। 
पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे तो वही प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।  इनमें से कोलकाता पुलिस ने 126 लोगों को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया था अब इसकी संख्या बढ़कर 147 हो गई है।  बता दे कि सर्जेंट देबाशीष चक्रवर्ती पर भी ईट फेंक कर हमला किया गया था जिससे उनके आंखों में गंभीर चोट पहुँची, इसके बाद मैदान थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने महानगर के विभिन्न स्थानों में 13 एफआईआर दर्ज किए है। पुलिस के अनुसार मुचिपाड़ा, अमहर्स्ट स्ट्रीट,  अलीपुर, बड़ाबाजार, जोड़ासांको, हेयर स्ट्रीट, मैदान, न्यू मार्केट में एक-एक, हेस्टिंग में दो और सबसे अधिक साउथ पोर्ट में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। साउथ पोर्ट में एक मामला आरपीएफ के द्वारा भी किया गया है। आरोप है कि ग्वालियर घाट के पास आरपीएफ जवानों को रोक कर उनके साथ मारपीट की घटना हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवान्न अभियान के दौरान पुलिस ने 147 को किया गिरफ्तार
सार्जेंट पर हुए हमले को लेकर मैदान थाना में हत्या के तहत मामला दर्ज 





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News