Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अवैध पार्किंग पर पुलिस का अभियान

सीएम के निर्देश के बाद श्यामबाजार से टालीगंज तक पुलिस की दबीश

28 Jun 2024

अवैध पार्किंग पर पुलिस का अभियान

कोलकाता। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के लिए कोलकाता पुलिस और नगर निगम की टीम शुक्रवार को भी सक्रिय नजर आई। निगम और पुलिस की संयुक्त बैठक में कोलकाता पुलिस की तरफ से निगम से यह जानकारी मांगी गई है जिसमें यह पता चल पाएं कि शहर के किन किन जगहों पर कितने गाडिय़ों के पार्किंग करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने शुक्रवार को महानगर के कई जगहों से अवैध तरीके से फुटपाथ पर खड़े गाडिय़ों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस मुख्य तौर पर यह देख रही है कि अवैध पार्किंग शहर के किस जगहों पर की जा रही है और दो लाइन पार्किंग कहां-कहां हो रही है। पुलिस ने कई गाडिय़ों को जब्त कर उनके मालिकों को मैसेज कर बता रही है कि उनकी गाड़ी को अवैध पार्किंग के कारण जब्त किया गया है और इसके लिए जुर्माना भरने को कहा गया है। कोलकाता पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों के अतिक्रमण पर एक सर्वेक्षण किया। इस सर्वे में यह डाटा हासिल की जा रही है कि हौकर्स कितने दिनों से अपना डाला लगा रहे है और उनके पास लाइसेंस है या नही।

दुकानदारों को फुटपाथ के एक तिहाई तक ही अपने सामानों को रखना है। वो दुकान के ऊपर बांस, रस्सी नहीं लगा सकते है। इसके अलावा, दुकानदारों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। यह कोलकाता पुलिस और निगम संयुक्त रूप से काम कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News