वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
केष्टोपुर के प्रफुल्ल कानन इलाके में अवैध बहुमंजिला निर्माण कराया जा रहा था
कोलकाता। पूरे विधाननगर में अवैध निर्माण की भरमार है। अब बागुईआटी थाने की पुलिस ने अवैध निर्माण कराने के आरोप में एक प्रमोटर को गिरफ्तार कर लिया है। कल विधाननगर नगर निगम की ओर से बागुइहाटी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी, उस शिकायत के आधार पर महेश दास नाम के प्रमोटर को बागुइहाटी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
केस्टपुर के प्रफुल्ल कानन इलाके में अवैध बहुमंजिला निर्माण कराया जा रहा था। बिधाननगर नगर निगम द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद प्रमोटर महेश दास को आज गिरफ्तार कर बारासात कोर्ट में पेश किया गया।