Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजीकर वारदात में कितने लोग शामिल हैं, समझने के लिए डीएनए टेस्ट

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित सिविक वॉलंटियर को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी

13 Aug 2024

आरजीकर वारदात में कितने लोग शामिल हैं, समझने के लिए डीएनए टेस्ट

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित सिविक वॉलंटियर को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इस बीच आंदोलन कर रहे डॉक्टरों का दावा है कि नशे में धुत्त एक व्यक्ति के लिए डॉक्टर की इतनी निर्मम हत्या कर पाना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पुलिस को रविवार तक का समय दिया है। अगर तब तक जांच संतोषजनक नहीं रही तो वह सीबीआई को जांच सौंप देंगे।

इस बीच कोलकाता पुलिस की ओर से गठित एसआईटी के उच्च पदस्त एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि गिरफ्तार किए गए सिविक वॉलिंटियर संजय राय के डीएनए समेत अन्य सैंपल्स को फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। इससे स्पष्ट हो पाएगा कि इसमें एक से अधिक लोग शामिल थे या नहीं। आरोपित के डीएनए सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस विभिन्न सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी थे।

शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि इस घटना को अकेले अंजाम देना आरोपित के लिए कठिन हो सकता है, इसलिए पुलिस अन्य संदिग्धों की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान सोमवार को एक महिला को भी पूछताछ के लिए लालबाजार बुलाया गया था। इसके अलावा, पुलिस ने उन पांच लोगों से भी पूछताछ की है जो आरोपित के करीब थे। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह पहले कभी सेमिनार हॉल में नहीं गया था और उस दिन ऑपरेशन थिएटर की तलाश में था क्योंकि उसके किसी परिचित का ऑपरेशन होना था। वहीं उसे महिला डॉक्टर मिली और उसने घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद, आरोपित अपने बैरक में वापस चला गया। मृतका के परिवार ने पुलिस को बताया है कि पहले उन्हें अस्पताल से फोन कर बताया गया था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। बाद में यह मामला हत्या का निकला और फिर रेप की संभावना भी सामने आई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोमवार को मृतका के परिवार से मुलाकात की और इस बात की जांच के निर्देश दिए कि आखिर क्यों पहले इसे आत्महत्या का मामला बताया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए सात डॉक्टरों को भी लालबाजार बुलाया, जो घटना के दिन ड्यूटी पर थे।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं आरोपित के साथ कोई और भी तो नहीं था। इस दिशा में सभी फ्लोर के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतका के परिवार को संदेह है कि इस घटना के पीछे किसी षड्यंत्र हो सकता है, और कोई व्यक्ति पैसे देकर इस अपराध को अंजाम दिलवा सकता है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि अगर कोलकाता पुलिस पांच दिनों के भीतर इस मामले में 'उल्लेखनीय प्रगति' नहीं दिखा पाती, तो वह मामले की जांच सीबीआई को सौंप देंगी।

इसी वजह से कोलकाता पुलिस ने जांच में तेजी लाई है और इसके लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसमें अब 12 सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने आरोपित के आपराधिक इतिहास की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित और मृतका दोनों के मोबाइल फोन से डेटा जुटाया है और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस मामले की हर संभव कोण से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजीकर वारदात में कितने लोग शामिल हैं?
कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित सिविक वॉलंटियर को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News