Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल पहुंचे अधीर चौधरी को जूनियर डॉक्टरों ने बाहर ही रोका

उन्होंने राज्य प्रशासन पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन की नाकामी के कारण ही यह सब हो रहा है

31 Aug 2024

आरजी कर अस्पताल पहुंचे अधीर चौधरी को जूनियर डॉक्टरों ने बाहर ही रोका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी को शनिवार को आरजी कर अस्पताल के बाहर विरोध का सामना करना पड़ा। अधीर, शनिवार को अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन, जूनियर डॉक्टरों के एक समूह ने राजनेताओं को अस्पताल के अंदर जाने की अनुमति देने पर आपत्ति जताई। अस्पताल के गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें अस्पताल के भीतर जाने से रोक दिया।
अधीर चौधरी इससे पहले 14 अगस्त को मारे गए चिकित्सक के परिवार से मिलने उनके घर गए थे। शनिवार को वे फिर से उस परिवार से मिले और सीधे आर जी कर अस्पताल पहुंचे। हालांकि, अस्पताल के गेट पर ही उन्हें रुकना पड़ा। वहां उन्होंने कुछ आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से बात की और राज्य की पुलिस और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
अधीर चौधरी ने गेट के बाहर खड़े होकर कहा, "मैं एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति के रूप में आंदोलनरत डॉक्टरों के साथ खड़ा होने आया हूं। मैं उन्हें यह बताना चाहता था कि हम उनके साथ हैं।" उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों को पानी देने की पेशकश भी की, लेकिन डॉक्टरों के एक प्रतिनिधि ने गेट के बाहर आकर विनम्रता से यह पेशकश अस्वीकार कर दी।
अधीर चौधरी ने कहा, "सख्त सुरक्षा उपाय अब दिखाए जा रहे हैं। घर की बेटी असमय चली गई, और अब इतने पुलिस बल और बैरिकेड लगाए गए हैं। अगर यह कदम पहले उठाए जाते, तो अपराध की यह घटना नहीं होती।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को घर में नजरबंद कर रखा है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद, अधीर चौधरी अस्पताल के गेट से ही वापस लौट गए। उन्होंने राज्य प्रशासन पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन की नाकामी के कारण ही यह सब हो रहा है।
यह घटना उस समय की है जब पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर पहुंचे अधीर को जूनियर डॉक्टरों ने बाहर ही रोका
उन्होंने राज्य प्रशासन पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन की नाकामी के कारण ही यह सब हो रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News