वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पूर्व छात्रों को हॉस्टल छोडऩे का दिया गया निर्देश
कोलकाता। यादवपुर यूनिवर्सिटी प्रबंधन रैगिंग रोकने को विशेष दल यानी क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया हैं, जो रैगिंग की शिकायत मिलने पर तुरंत कदम उठाएगा। जेयू की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
जेयू के कैंपस व छात्रावास में क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की मानसिक स्थिति जानने के लिए नियमित अंतराल पर उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के दो किमी के दायरे में यह टीम मौजूद रहेगी। कैंपस या हॉस्टल, कहीं भी कुछ अप्रिय घटना की खबर आती है, तो तुरंत यह टीम कार्रवाई करेगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर भी बातचीत हुई। हालांकि इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।
बैठक में सभी विभाग के प्रमुख के साथ रजिस्ट्रार स्नेहमंजू बसु भी मौजूद रहीं। बांग्ला विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र की मौत को लेकर रैगिंग का ही मामला सामने आ रहा है। रैगिंग के खिलाफ राज्य भर में लोगों में गुस्सा है। हॉस्टल में कोई बाहरी प्रवेश नहीं कर सके, इसे लेकर लॉग बुक शुरू कर दिया गया है। हॉस्टल में जाने व निकलने पर लॉग बुक में हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया गया है। जेयू प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि यदि नियम का पालन नहीं किया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पूर्व छात्रों को पहले ही हॉस्टल छोडऩे का निर्देश दिया गया था। लॉग बुक में कई छात्र हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो कई नहीं भी कर रहे हैं। इसे लेकर अंतरिम कुलपति बुद्धदेव साउ ने कहा कि फिलहाल कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा है।
पुलिस ने इस घटना में शामिल होने के संदेह में अब तक यूनिवर्सिटी के पूर्व और वर्तमान छात्रों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किये गये सभी लोग घटना से जुड़े हैं।
पुलिस को छात्र के कपड़े उतरवाए जाने के मिले पुख्ता सुबूत
मौत से पहले स्वप्नदीप कुंडु के कपड़े उतरवाकर उससे रैगिंग की गई थी। पुलिस को इसके पुख्ता सुबूत मिल गए हैं। मामले में गिरफ्तार जेयू के पूर्व व वर्तमान छात्रों में से किसकी कितनी भूमिका थी, अब इसका पता किया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्रावास के 70 नंबर कमरे में स्वपनदीप को सीनियरों ने निर्वस्त्र किया था। इसके बाद उसे छात्रावास के बरामदे में नंगा चलने के लिए विवश किया गया था। पुलिस को बरामदे के एक कोने से नीले रंग की हाफ पैंट व एक बनियान मिला है। जेयू के एक छात्र ने ये कपड़े स्वपनदीप के होने का दावा किया है। इस बीच पुलिस ने छात्रावास के रसोइये से मंगलवार को दूसरी बार पूछताछ की।
तीन आरोपितों की पुलिस रिमांड बढ़ी
जेयू रैगिंग कांड में गिरफ्तार तीन छात्रों की पुलिस रिमांड अदालत ने बढ़ा दी है। मनोतोष घोष 25 अगस्त और सौरव चौधरी व दीपशेखर दत्त 26 अगस्त तक पुलिस की हिरासत में रहेंगे।