Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हिंसा का दौर जारी, नामांकन केंद्रों के पास धारा 144 लागू

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया सुरक्षित रूप से संपन्न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। यह आदेश गुरुवार यानी 15 जून तक प्रभावी रहेगा

12 Jun 2023

हिंसा का दौर जारी, नामांकन केंद्रों के पास धारा 144 लागू

कोलकाता। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी हिंसा का दौर भी शुरू हो गया है। पहले ही दिन कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जिसके बाद कई जगहों पर हिंसक झड़प हुई। बढ़ती हिंसा को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों के पास धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए है। 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पंचायत चुनाव के सभी नामांकन केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया सुरक्षित रूप से संपन्न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। यह आदेश गुरुवार यानी 15 जून तक प्रभावी रहेगा।

अधिकारी ने बताया कि हमने नामांकन केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का फैसला किया है। पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश एसईसी ने 11 जून को जारी किया है। एसईसी ने कहा कि केवल दो व्यक्ति नामांकन केंद्र के अंदर कागजात दाखिल करने जा सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में पहले दो दिनों में त्रिस्तरीय चुनावों के लिए अब तक 10,000 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश विपक्षी दलों द्वारा दाखिल किए गए हैं।

पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन 9 जून को मुर्शिदाबाद के खरग्राम में बदमाशों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम फूलचांद शेख है। कांग्रेस ने तृणमूल पर हमले का आरोप लगाया है, जबकि सत्ताधारी दल ने इस घटना में शामिल होने से साफ इनकार किया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News