Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

वायरल वीडियो पर बबाल

जहां था भाजपा का प्रदर्शन, वहां किसने बुलाया डांसर? 

26 Aug 2024

वायरल वीडियो पर बबाल

कोलकाता। आरजी कर को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। वहीं विपक्षी पार्टियां ममता बनर्जी की सरकार को घेर रही हैं। साथ ही टीएमसी और बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिससे बीजेपी और तृणमूल के बीच राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। आरजी कर कांड के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक लड़की के डांस का वीडियो सामने आया है.ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि छपते छपते ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है ये वीडियो बीजेपी के आयोजित विरोध प्रदर्शन का है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर इस विरोध को हल्का करने का आरोप लगाया। जबकि बीजेपी ने इस वीडियो से कोई संबंध होने से इनकार किया। उन्होंने इसे तृणमूल का प्रोपेगेंडा करार दिया, जो ममता बनर्जी के खिलाफ जनता के विरोध को कमजोर करने के लिए किया गया। तृणमूल सांसद साकेत गोखले ने अपने एक्स हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो बंगाल में बीजेपी के आयोजित विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। 
उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की महिलाओं का सम्मान करने की सोच है? साकेत गोखले ने अपने एक्स हैंडल पर आगे लिखा की बीजेपी ने राजनीतिक एजेंडे के लिए विरोध प्रदर्शन का हाईजैक कर लिया, जबकि पीडि़ता या किसी भी महिला के लिए कोई फिक्र ही नहीं है। टीएमसी के आरोपों का जवाब देते हुए, पश्चिम बंगाल बीजेपी ने कहा कि यह तब होता है जब ममता बनर्जी ऐसे लोगों को राज्यसभा में भेजती हैं जो बंगाली नहीं पढ़ सकते। 
बीजेपी ने दावा किया कि वीडियो का बैकड्रॉप में से पूजा पंडाल दिखाता है। इससे बीजेपी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने साकेत गोखले पर आरोप लगाया कि ऐसे वीडियो फैलाना पीडि़ता की याद का अपमान है। इसे ममता बनर्जी के खिलाफ जनता के विरोध को कमजोर करने के लिए टीएमसी टूलकिट करार दिया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वायरल वीडियो पर बबाल
जहां था भाजपा का प्रदर्शन, वहां किसने बुलाया डांसर? 





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News