Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नीट और यूजीसी नेट परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन

छात्र संगठन की राज्य इकाई ने इस मुद्दे पर कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में दिन भर विरोध रैलियां निकालने की योजना बनाई है

04 Jul 2024

नीट और यूजीसी नेट परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन

कोलकाता। माकपा की छात्र शाखा, एसएफआई ने 'नीटÓ और 'यूजीसी नेटÓ परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया है। एसएफआई ने एक दिवसीय छात्र हड़ताल के तहत गुरुवार को कोलकाता के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने जादवपुर विश्वविद्यालय के गेट के सामने टायर जलाए और एनटीए के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सरगना की गिरफ्तारी की मांग की। प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने भी छात्रों ने धरना दिया। 
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ली थीं जिनपर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी। एसएफआई की जादवपुर विश्वविद्यालय इकाई के सदस्य अभिनव बसु ने बताया कि अधिकतर छात्रों ने इस विरोध को समर्थन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने किसी को भी परिसर में प्रवेश करने से नहीं रोका। उन्होंने कहा कि हमारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन दोपहर तक जारी रहा। एसएफआई की इस हड़ताल के कारण कई विश्वविद्यालयों में कक्षाएं बाधित हुईं। छात्र संगठन की राज्य इकाई ने इस मुद्दे पर कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में दिन भर विरोध रैलियां निकालने की योजना बनाई है। एसएफआई ने यह भी संकेत दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन करते रहेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News