वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हुंकार भरते हुए अधीर रंजन ने कहा की यह प्रमाणित हो गया कि ममता बनर्जी अपराजित नहीं है। उन्होंने कहा कि सागरदिघी तो बस एक झांकी हैं पूरी पिक्चर अभी बाकी हैं।
कई सालों तक तृणमूल का गढ़ रहने वाली सागरदिघी की सीट कांग्रेस की झोली में जा गिरी है। बाम समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी बायरन बिस्वास ने तृणमूल के देबाशीष बनर्जी और बीजेपी के दिलीप शाह को 20,000 से अधीक वोटों से पछाड़ने का काम किया है। हालांकि औपचारिक परिणाम घोषित होना अभी बाकी है।
इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक सब होली खेल कर जश्न मन रहे हैं। बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस जीत के लिए जनता को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने तृणमूल और ममता बनर्जी पर हमला भी बोला है।
हुंकार भरते हुए अधीर रंजन ने कहा की यह प्रमाणित हो गया कि ममता बनर्जी अपराजित नहीं है। उन्होंने कहा कि सागरदिघी तो बस एक झांकी हैं पूरी पिक्चर अभी बाकी हैं।
साथ हीं अधीर ने वाम का भी समर्थन के लिए धन्यवाद किया। मज़े की बात तो ये रही की बुरी तरह से हारने वाली बीजेपी में भी तृणमूल की हार से ख़ुशी की लहर दिखी। बीजेपी पार्टी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे।